फैन्स के डिमांड पर, इस साल का आईपीएल आठ से बढ़ाकर 10 टीमों का कर दिया गया था। दस टीमों के होने से फ्रेंचाइजी टीमों के अपने रणनीति में बदलाव करने पड़े।
साथ ही, इस बार के आईपीएल में कई सालों बाद हो सकता है हमें एक नया विजेता देखने को मिले।
जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी चैंपियन टीमें बुरी तरह फेल हो रही हैं, वहीं गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है।
बात करें नीलामी की, तो प्रत्येक टीम के लिए INR 90 करोड़ का अधिकतम पर्स दिया गया था, जबकि सभी टीम को अधिकतम चार रिटेंशन की अनुमति दी गई थी।
जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ रहा है, कुछ रिटेन किए गए खिलाड़ी अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं, जबकि कुछ नए प्लेयर अपना नाम बना रहे है।
आइए उन पांच क्रिकेटरों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें ऑक्शन तुलनात्मक रूप से कम कीमत मिला, लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित किया है।
1. तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस)
स्टाइलिश भारतीय ऑलराउंडर तिलक वर्मा इस आईपीएल मुंबई इंडियंस के साथ सपनों सपनों की उड़ान भर रहे हैं। 19 वर्षीय तिलक को मुंबई ने 1.7 करोड़ की कीमत में खरीदा था।
वर्मा ने U19 विश्व कप 2020, दक्षिण अफ्रीका में भारत का हिस्सा रहे है। हालांकि वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन वह आईपीएल के मंच पर अपना नाम खूब रोशन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट में मुंबई की टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद वर्मा ने आठ पारियों में 140.20 के विशाल स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए है। इसके अलावा, जब भी मुंबई को शुरुआती पतन के बाद रनों की जरूरत पड़ी है, तो उन्होंने दबाव में रन बनाए हैं।
पार्ट-टाइम ऑफ-ब्रेक गेंदबाज वर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में 13 रन देकर केवल दो ओवर फेंके हैं। बाएं हाथ का बल्लेबाजी ऑलराउंडर निश्चित रूप से इस संस्करण में मुंबई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।
2. उमेश यादव (कोलकाता नाइट राइडर्स)
अनुभवी उमेश यादव, जो इस साल अपनी पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स में वापस आ गए हैं, अपनी टीम के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। केकेआर ने यादव को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था।
34 वर्षीय उमेश यादव ने आठ मैचों में 7.44 की उचित इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं, जिसमें एक 4/23 का शानदार स्पेल भी शामिल है।
उनकी अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी और पावर-प्ले में यादव की नई गेंद को स्विंग करने की क्षमता केकेआर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।
अगर उमेश यादव पूरे आईपीएल 2022 में लय बनाए रखते है, तो वह इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप 2022 में अपने लिए एक मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
3. महेश दीक्षाना (चेन्नई सुपर किंग्स)
श्रीलंका के दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज महेश थीक्षाना को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उनके बेस प्राइस से 20 लाख रुपये अधिक 70 लाख रुपये में खरीदा था।
सीएसके के लिए खेलते हुए, तीक्षाना ने पहले पांच मैचों में 7.68 रन प्रति ओवर की साधारण इकॉनमी से आठ विकेट लिए हैं।
21 वर्षीय तीक्षाना, ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट हासिल किया। हाल ही में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण करने वाले थीक्षाना, एक स्पिनर के रूप में सीएसके के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जो अब खराब शुरुआत के बाद फॉर्म में वापस आ गई है।
4. आयुष बडोनी (लखनऊ सुपर जायंट्स)
दिल्ली के युवा भारतीय ऑलराउंडर आयुष बडोनी ने निश्चित रूप से सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन करके क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। नई जोड़ी गई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा खरीदी गए, बडोनी का इस साल आईपीएल में दमदार प्रदर्शन रहा है।
लखनऊ ने 22 वर्षीय बडोनी को 20 लाख के आधार मूल्य में खरीदा था। आईपीएल 2022 में, बडोनी ने सुपर जायंट्स के लिए आठ मैच खेले हैं और आठ मैचों में 139.58 के विशाल स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं।
5. मुकेश चौधरी (चेन्नई सुपर किंग्स)
बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी आईपीएल २०२२ में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सीएसके ने चौधरी को मेगा नीलामी में 20 लाख रुपये के मामूली रकम पर खरीदा था।
चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल की शुरुआत की, हालाँकि 25 वर्षीय मुकेश ने अपने पहले मैच में लय हासिल करने के लिए संघर्ष किया।
लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, चौधरी ट्रैक पर आने लगे क्योंकि सीएसके के गेंदबाज ने इतने ही मैचों में सात विकेट हासिल किए।
उनमें से सर्वश्रेष्ठ मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया, जहाँ उन्होंने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लिए 3/19 का शानदार स्पेल डाला, जिसकी बदौलत चेन्नई वो मैच जीत गयी।