ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, March 30, 2023
  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats
No Result
View All Result
Cricket Origin
  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats
No Result
View All Result
Cricket Origin
No Result
View All Result

5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर जिनके लिए पूर्व कप्तान धोनी किसी देवता से कम नहीं है

Rishabh Singh by Rishabh Singh
17/08/2022
in Feature
0
5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर जिनके लिए पूर्व कप्तान धोनी किसी देवता से कम नहीं है

भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में वैसे तो कई सारे कप्तान हुए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को बुलंदियों पर पहुंचाया है। पर इनमें से सबसे प्रसिद्ध नाम महेंद्र सिंह धोनी का है जिन्होंने अपने चुने हुए खिलाड़ियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी की सभी बड़ी ट्रॉफियों का हकदार बनाया है।

इनमें से कुछ खिलाड़ी समय के साथ भारतीय टीम से गायब हो गए लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं, जिनके लिए महेंद्र सिंह धोनी किसी देवता से कम नहीं हैं।

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में कई खिलाड़ियों को अर्श से फर्श तक पहुँचाने में बड़ी मदद की है। उन खिलाड़ियों के लिए वो किसी भगवान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में-

1 रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा कप्तान हैं। एक समय पर रोहित शर्मा भारतीय टीम में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे लेकिन गौंतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी की टीम से विदाई के बाद रोहित शर्मा को एक बेहतरीन ओपनर के रूप में निखारने का काम कैप्टन कूल ने ही किया है। यही वजह है कि रोहित शर्मा भी कई मौकों पर धोनी के इस सहयोग को जगजाहिर कर चुके हैं।

#2 शिखर धवन:

इस लिस्ट में दूसरा नाम है शिखर धवन का, रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आने वाले शिखर धवन को भी महेंद्र सिंह धोनी ने ही तैयार किया है। रोहित और धवन की सलामी जोड़ी पूर्व कप्तान की ही खोज है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में शिखर धवन को खराब फॉर्म के चलते भी कई मौके दिए और इसके बदले शिखर धवन ने भी मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और आज उनकी गिनती दुनिया के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में होती है। यही वजह है कि शिखर धवन भी धोनी को देवता से कम नहीं मानते हैं।

#3 रविंद्र जडेजा:

भारतीय क्रिकेट टीम के जो खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को भगवान की तरह मानते हैं, उनमें एक नाम है रविंद्र जडेजा का। इस खिलाड़ी को आईपीएल से निकालकर भारतीय टीम में पहुंचाने वाला कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

यही नहीं एक ऑलराउंडर के रूप में भी धोनी ने ही रविंद्र जडेजा को प्रमोट किया है। रविंद्र जडेजा को सर की उपाधि भी महेंद्र सिंह धोनी से ही मिली हुई है और तो और धोनी और जडेजा की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। हालांकि अभी जडेजा और चेन्नई के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है जिसके कप्तान धोनी है।

4 सुरेश रैना:

सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी फॉर्म आती जाती रही और भारतीय टीम में प्रदर्शन के मामले में भी उनका योगदान औसत रहा है। इसके बावजूद सुरेश रैना लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने रहे और यह सब हुआ केवल और केवल महेंद्र सिंह धोनी की वजह से।

भारतीय टीम के अलावा एक समय था जब आईपीएल फ्रेंचाइजी में भी धोनी के चलते ही सुरेश रैना का बोलबाला रहता था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने एक साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

#5 रविचंद्रन अश्विन:

आईपीएल की बदौलत भारतीय टीम को जो गेंदबाज मिले हैं, उनमें रविचंद्रन अश्विन का भी नाम शामिल है। अश्विन की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें भारतीय टीम में लाने वाले धोनी ही हैं। यही वजह है कि अश्विन भी धोनी को भगवान की तरह ही मानते हैं और दोनों की दोस्ती भी काफी गहरी है।

Previous Post

4 आईपीएल की टीमें जो ताबड़तोड़ बल्लेबाज राइली रुसोव को 2023 नीलामी में खरीद सकती है

Next Post

क्या रोहित कोहली से ज्यादा कमाते है? जानिए भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है

Rishabh Singh

Rishabh Singh

bachelor and masters from Banaras Hindu University. Varansi.

Next Post
क्या रोहित कोहली से ज्यादा कमाते है? जानिए भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है

क्या रोहित कोहली से ज्यादा कमाते है? जानिए भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है

Categories

  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats

Important Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Origin Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats

Copyright © 2021 Cricket Origin Designed by Utkarsh Mishra