क्रिकेट को एक ऐसा खेल माना जाता है जिसने पिछले कुछ वर्षो में काफी विकास किया है। टी20 क्रिकेट के उदय और लीगों की फैन फॉलोइंग में वृद्धि ने इस खेल की लोकप्रियता और पैसे बनाने के मामले में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
जहां क्रिकेट का प्रारूप और शैली बहुत बदल गई है, वहीं कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्होंने 1990 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और आज भी 2022 में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं।
यहां उन चार क्रिकेटरों की लिस्ट दी गई है जिन्होंने 1990 के दशक में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या टी 20 लीग में अभी और खेलेंगे।
1. क्रिस गेल – विश्व के सबसे सफल टी20 क्रिकेटरों में से एक
इस सूची में पहले नंबर पर आते है यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध क्रिस गेल जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में महारत हासिल कर ली है।
वह एक बार पिच पर जाने के बाद दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस कर सकते हैं। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज, जिन्होंने 1999 में पदार्पण किया था, अरब देश हुए में 2021 टी 20 विश्व कप के दौरान एक्शन में थे और उन्होंने अभी तक अपने करियर को अलविदा नही कहा है।
2. शोएब मलिक
शोएब मलिक ने 1999 में अपने कैरियर का आगाज किया था। पाकिस्तान के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक एक स्टार हैं जिन्होंने 1990 के दशक में पदार्पण किया और पिछले साल हुए ICC T20 विश्व कप 2021 में भाग लिया।
मलिक उस प्रतियोगिता के दौरान अच्छे लय में दिखे और उस मेगा इवेंट के बाद लंका प्रीमियर लीग में भी खेले। मलिक ने जाफना किंग्स के साथ एलपीएल 2021 चैंपियनशिप भी जीता।
3. मिताली राज – दुनिया के सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में से एक
इसके कोई दो राय नहीं की मिताली राज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की सबसे महान महिला बल्लेबाज माना जाता है ।
राजस्थान में जन्मे इस क्रिकेटर ने 26 जून,1999 को मिल्टन कीन्स में आयरलैंड महिलाओं के खिलाफ भारतीय महिला टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत किया था। वह जल्द ही 2022 महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी।
4. शाहिद अफरीदी
वही शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है, पर वह अभी भी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं। इस पाकिस्तान के फेमस ऑलराउंडर ने पुष्टि की है कि पीएसएल 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। नए चरण से पहले, अफरीदी मुल्तान सुल्तान से क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम में चले गए है।