पाकिस्तान को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लिश टीम ने आसान से दिख रहे लक्ष्य का पीछा करने से पहले पाकिस्तान को 137/8 पर रोक दिया।
Currently Every Indian and me Right Now ✨😅…Wow#PAKvsENG#EngvsPak#PKMKBForever pic.twitter.com/9bk700S1fa
— Narendra Pal Singh⏺️ (@NarendraVicky) November 13, 2022
बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए एक बार फिर नायक साबित हुए, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को विजेता बनाने के लिए 49 गेंदों में 52 * रनों की शानदार पारी खेली। इस जीत के साथ, इंग्लैंड अब निर्विवाद रूप से व्हाइट-बॉल चैंपियन बन गया है क्योंकि वर्तमान में 50 ओवर के प्रारूप का विश्व खिताब भी उनके पास है।
पाकिस्तान की हार के बाद, टीम को उसके खराब प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, और इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर को भी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
अख्तर ने हार के बाद एक ‘दिल टूटने वाला’ इमोजी पोस्ट करने के बाद, शमी ने लिखा, “सॉरी भाई, पर इसे कर्मा कहा जाता है।”
Sorry brother
It’s call karma 💔💔💔 https://t.co/DpaIliRYkd
— Mohammad Shami (@MdShami11) November 13, 2022
जाहिर तौर पर, पाकिस्तान मीडिया में ट्वीट को बहुत अच्छी तरह से नही लिया गया, राष्ट्रीय समाचार चैनल समा टीवी ने मैच के बाद के शो में इसके बारे में चर्चा की।
शो के एंकर ने कहा कि शमी “सहवाग और हरभजन जैसे ट्रोलर्स की तरह रिटायर्ड नहीं हैं” उन्होंने ट्वीट के बारे में बात की, जिस पर शाहिद अफरीदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी।
“हम लोग जो क्रिकेटर्स हैं, हम एंबेसेडर और रोल मॉडल हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए की मतभेद खतम होना चाहिए। हम एक दूसरे के पडोसी हैं। ऐसी चीज़ नहीं होनी चाहिए जिस से नफ़रत पनपे लोगो के बीच में।अगर हम ही ऐसा करेंगे तो आम आदमी से हम से क्या उम्मेद रखेंगे।” अफरीदी ने कहा।
Scenes from pakistan. #PAKvsEng pic.twitter.com/6V8y2ICpsu
— Prayag (@theprayagtiwari) November 13, 2022
“खेल से हमारे रिश्ते सुधरते हैं। हम उनके साथ खेलना चाहते हैं, उन्हें पाकिस्तान में खेलते देखना चाहते हैं।” अफ्रीदी ने आगे जोड़ा।
शमी के ट्वीट के बाद अफरीदी ने उन्हें एक सलाह भी दी।
“भले ही आप रिटायर हो गए हों, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन आप मौजूदा टीम का हिस्सा हैं, आपको ऐसी चीजों से बचना चाहिए, ”पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा।