पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने वादा किया है कि अगर जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2022 में रविवार (6 नवंबर) को भारत को हराने में सफल होता है तो वह जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी।
गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद पाकिस्तान के खेमे में उम्मीद जगी है। उनके पास अभी भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का काफी अच्छा मौका है। ऐसा करने के लिए उन्हें रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अगला मुकाबला जीतना होगा। इसके अलावा या तो दक्षिण अफ्रीका या भारत को अपना आखिरी मैच हार जाए ऐसी दुआ करनी होगी।
अगर ऐसा होता है, तो यह मेन इन ग्रीन के लिए एक यादगार पल होगा क्योंकि वे अपने पहले दो मैचों में लगातार हार का सामना करने के बाद बाहर होने के कगार पर थे। टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में होगा।
इसलिए पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस चाहती हैं कि जिम्बाब्वे भारत को मात दे, ताकि पाकिस्तान अगले दौर में क्वालीफाई कर सके। घोषणा करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर का सहारा लिया।
उन्होंने कैप्शन दिया: “मैं एक जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी, अगर उनकी टीम चमत्कारिक ढंग से भारत को अगले मैच में हरा देती है।”
I'll marry a Zimbabwean guy, if their team miraculously beats India in next match 🙂
— Sehar Shinwari (@SeharShinwari) November 3, 2022
एक फैन ने याद दिलाया कि “अगर भारत ने बांग्लादेश को हराया तो तुम अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने वाले थे उसका क्या हुआ”
यहाँ सबसे अच्छी प्रतिक्रियाएँ हैं:
but if they refuse?
— Rafaqat Hussain (@Rafaqat22304319) November 3, 2022
bibi kya koi zimbabwean guy bhi aap se marry karna chahta hai ? sawal to yeh hai na asal
— Munir Ahmed (@munirmanjlai) November 3, 2022
U were supposed to delete ur twitter account if India beats Bangladesh
— Suresh Kumar (@SureshK77282053) November 3, 2022
China k logo se halala karwa liya ab Zimbabwe waale chahiye.
😂😁🤣— हिन्दू धर्म रक्षक (@hindurashtra123) November 3, 2022
I’m from Zimbabwe.
— Shyam Meera Singh (@ShyamMeeraSingh) November 3, 2022
but the thing is will any Zimbabwean guy marry to you? … lmao 🤣
— Mohsin Sajad (@iammohsinsajad) November 3, 2022
बाबर आजम की टीम इस समय ग्रुप चरण में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उनके पास प्रतिद्वंद्वियों भारत और दक्षिण अफ्रीका की तुलना में बेहतर एनआरआर (नेट रन रेट) है। यह देखा जाना बाकी है कि ग्रुप स्टेज मुकाबलों के आखिरी दिनों में किस्मत उनका साथ देती है या नहीं।