ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, March 26, 2023
  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats
No Result
View All Result
Cricket Origin
  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats
No Result
View All Result
Cricket Origin
No Result
View All Result

बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी के बूते इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा जीता विश्व कप, बने और टूटे कई रिकॉर्ड

Rishabh Singh by Rishabh Singh
13/11/2022
in Trending
0
बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी के बूते इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा जीता विश्व कप, बने और टूटे कई रिकॉर्ड

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, टी 20 विश्व कप फाइनल 2022:

टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में यहां इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और मोइन अली की शानदार पारी के बूते पाकिस्तान को पटखनी दे वेस्टइंडीज के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब 2 बार जीतने वाले महज दूसरे देश बन गए है।

इंग्लैंड ने 2019 का वनडे विश्व कप अपने नाम किया था और अब टी 20 वर्ल्ड कप जीत के साथ भी दोनो खिताब एक साथ रखने वाले दुनिया के पहले देश बन गए है।

इंग्लैंड ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप फाइनल में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल का प्लेइंग इलेवन अपवर्तित रखा।

Picture speaks louder than words #EngvsPak | #PAKvsEng pic.twitter.com/0FimFeB3Fo

— Adv. Mian Omer🇵🇰 (@Iam_Mian) November 13, 2022

पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही क्योंकि उनके दोनो सलामी बल्लेबाजों को हमेशा से स्ट्राइक रेट की समस्या रही है, हालांकि दोनों ने सेमिफनल मैच के तुलना में राहुल और रोहित से तेज स्कोर बोर्ड को चलाया।

पहला विकेट पांचवे ओवर में मोहम्मद रिजवान के रूप में गिरा जिन्होंने 1 छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 15 रन बनाए, कुछ समय बाद संघर्ष करते दिखे मोहम्मद हैरिस भी 12 गेंदों पर 8 रन ही बना सके।

Celebrations after winning
the T20 World Cup 2009 pic.twitter.com/qcflCGCUVR

— Mustafa (@mmustafa_abid) November 12, 2022

बाबर आजम के साथ देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम ढह सी गई और उनका आखिरी स्कोर 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन था।

युवा हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन ने 4 ओवरों में महज 12 रन देते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके, वही दूसरी छोर से आदिल रशीद ने भी 6 से भी काम की इकोनॉमी रेट से रन खर्चते हुए 2 शिकार अपने नाम किए।

Jos Buttler hit six on Naseem Shah bowling be like😅..#JosButtler #NaseemShah #PAKvENG #PAKvsEng #EngvsPak #T20WorldCupFinal #Melbourne pic.twitter.com/QAPiiEl2qe

— Ashutosh Srivastava (@kingashu1008) November 13, 2022

इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने पहले दो सुपर 12 गेम हारने के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और अंतिम चार के मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था।

Pakistan fans after watching 1st innings
#EngvsPak #PakVsEngFinal #T20worldcup22 #T20WorldCup pic.twitter.com/mZgAbHpsjX

— 👌⭐👑 (@superking1815) November 13, 2022

वही दूसरी ओर इंग्लैंड सुपर 12 चरणों के ग्रुप 1 में सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा था।

एमसीजी की पिच सही गति और उछाल के साथ तेज गेंदबाजों के लिए आदर्श रहती है। बादल छाए रहने की स्थिति में नई गेंद स्विंग प्रदान करती है और इसका नजारा हमें दूसरी पारी में देखने को मिला।

What a delivery from Shaheen Afridi 🤯#PAKvENG | #T20WorldCupFinal#EngvsPak pic.twitter.com/GbEE99cPID

— M Akhtar Bhatti (@RahmanAkhtar786) November 13, 2022

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पहले ही ओवर में उन्होंने सेमीफाइनल के हीरो एलेक्स हेल्स को शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर गवां दिया।

बटलर ने दूसरे छोर से आक्रमण जारी रखा पर वो भी 17 गेंदों पर 26 रन ही बना सके और बिग बैश लीग में खेलने वाले हैरिस रौफ की तेज गेंद पर पीछे कैच हो गए।

Danushka Gunathilaka watching final match. 🤣#EngvsPak pic.twitter.com/XSzrZ7WrmK

— Delhi Se Hoon BC (@delhichatter) November 13, 2022

जिसके बाद जिम्मेदारी बड़े मुकाबलों में अक्सर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले बेन स्टोक्स पर आ गई, और उन्होंने नसीम शाह की स्विंग करती हुई तेज गेंदों को छोड़ने में ही भलाई समझी।

आखिरी 8 ओवरों में इंग्लैड को जीत के लिए 56 रनों को जरूरत थी, और उनके हाथ में 7 विकेट शेष थी। मैदान पर हैरी ब्रुक और टेस्ट टीम के कप्तान स्टोक्स थे।

बेन स्टोक्स ने 16वे ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़कर पाकिस्तानी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया, और आगे महज औपचारिकता बची थी।

Previous Post

आईपीएल 2023 के पहले ही मुंबई इंडियंस के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट

Next Post

फाइनल में पाकिस्तान की हार पर भारतीयों ने जमकर लिए मजे, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

Rishabh Singh

Rishabh Singh

bachelor and masters from Banaras Hindu University. Varansi.

Next Post
फाइनल में पाकिस्तान की हार पर भारतीयों ने जमकर लिए मजे, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

फाइनल में पाकिस्तान की हार पर भारतीयों ने जमकर लिए मजे, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

Categories

  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats

Important Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Origin Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • Home
  • News
  • Trending
  • Feature
  • Analysis
  • Opinion
  • Stats

Copyright © 2021 Cricket Origin Designed by Utkarsh Mishra