इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया। इस मैच में भारत ने अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी डेविड मिलर ने की। यह दिलचस्प है कि इस सीरीज में खेले गए तीनों मैचों में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अलग-अलग थे।
Shikhar Dhawan at the toss with a different SA captain every game 😄 #INDvSA pic.twitter.com/28iE883xSW
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 11, 2022
पहले मैच में टेम्बा बावुमा, दूसरे मैच में केशव महाराज और तीसरे मैच में डेविड मिलर थे।तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इकलौते बल्लेबाज क्लासेन ही संघर्ष कर पाए और उन्होंने 42 गेंद में 4 चौको की मदद से 34 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मेहमानों की बल्लेबाजी ढह गई और दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवरों में 99 ही बनाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए।
Shahbaz Ahmed 😍
You beauty 🔥
A Dream delivery by him ❤️#INDvSA #INDvsSApic.twitter.com/FbkqCsA5yV— Cricket Videos🏏 (@Crickket__Video) October 11, 2022
उन्होंने 4.1 ओवरों में 18 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी। हालांकि इस दौरान गिल ज्यादा आक्रामक दिखाई दिए।
Shubman Gill 😍#INDvSA #INDvsSA pic.twitter.com/v3wFrxwkjt
— Cricket Videos🏏 (@Crickket__Video) October 11, 2022
उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आये। उनके साथ गिल ने तीसरे विकेट के लिए 39(46) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को लुंगी एनगिडी ने गिल को आउट करते हुए तोड़ा।
गिल ने 57 गेंद में 8 चौको की मदद से 49 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद संजू सैमसन आये और भारत को केवल 3 रन चाहिए थे। भारत ने यह मैच 19.1 ओवरों में अपने नाम कर लिया।
अय्यर ने 20 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28* रन बनाये। वहीं संजू 2(4) रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केवल ब्योर्न फोर्टुइन ने एक विकेट लिया।
भारत के नाम नया विश्व रिकॉर्ड
भारत ने 2022 में 38 मैच जीतकर एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक जीत के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में 38 जीत के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपना सबसे कम एकदिवसीय टोटल (99) रिकॉर्ड किया।
यहां देखे प्रतिक्रियाएं:
Others teams and fan bases after realising that India can defeat a full strength side by playing a B or understrength team.#INDvSA #INDvsSA pic.twitter.com/b3ilpZW7Xi
— Avinash (@imavinashvk) October 11, 2022
Complete domination by Indian bowlers 🤩#INDvsSA pic.twitter.com/wamhi4CUWL
— Foresay sports தமிழ் (@ForesayThamizh) October 11, 2022
What a spell by Kuldeep Yadav – 4/18
What a comeback year ❤
Good to KD back now!!#kuldeepyadav | #INDvsSA | pic.twitter.com/LbN0k0goqB— 𝒮𝓊𝒷𝒽𝒶𝓈𝒽𝓇𝑒𝑒🕊 (@subhu__RO45) October 11, 2022