महिला एशिया कप टी20 2022 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस फाइनल मैच को भारत ने 8 विकेट से जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 61 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आयी इनोका राणावीरा ने बनाये।
Post-win vibes, be like 🎉 🙌#TeamIndia | #AsiaCup2022 | #INDvSL pic.twitter.com/LsUG1PxNiO
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 15, 2022
उन्होंने 22 गेंद में 2 चौको की मदद से 18* रन बनाये। वहीं अचिनी कुलसुरिया 6(13) रन बनाकर नाबाद रही। राणावीरा के अलावा ओशादी रणसिंघे ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पायी।
उन्होंने 20 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाये। श्रीलंका की टीम बॉउंड्री के रूप में केवल 5 चौके ही लगा पायी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने लिए।
उन्होंने 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड, स्नेह राणा ने 2-2 बल्लेबाज को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इस साझेदारी में स्मृति ज्यादा आक्रामक रही।
Team India 🇮🇳 is your 2022 #WomensAsiaCup Champions 🏆#ACC #AsiaCup2022 @BCCIWomen pic.twitter.com/q330gZYNAG
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) October 15, 2022
इस साझेदारी को इनोका राणावीरा ने शैफाली को आउट करते हुए तोड़ा। शैफाली ने 8 गेंद में 5 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी।
हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पायी और 4 गेंद में 2 रन बनाकर कविशा दिलहारी की गेंद पर आउट हो गयी। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने के लिए आयी।
अंत में भारतीय महिला टीम ने 8.3 ओवरों में मैच को अपने नाम कर लिया। मंधाना 25 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली।
वहीं कप्तान हरमनप्रीत 14 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रही। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी और इनोका राणावीरा ने एक- एक विकेट लिया।
यहां देखे प्रतिक्रियाएं:
Congratulations To #TeamIndia For An Amazing Win 👏 at the #AsiaCup2022 🇮🇳🏆 pic.twitter.com/2lojVV289r
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 15, 2022
Not the first time Indians defeated Lankans just before Diwali #INDvSL | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/U31IusNz2H
— Sagar (@sagarcasm) October 15, 2022
Indian men's team watching women's team win Asia Cup.#INDvSL | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/eLDVHqXOWY
— Rajabets India🇮🇳👑 (@smileandraja) October 15, 2022
#AsiaCup2022Final #INDvSL#AsiaCup2022 #WomensAsiaCup
Team India Men couldn't win the Asia Cup but Women Indian Team bringing it Home 🏆 pic.twitter.com/jOpbidQuOm
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) October 15, 2022