भारतीय टीम ने इंग्लैंड की सीरीज जीत का जश्न इस बार कुछ अलग इंग्लिश अंदाज में मनाया, जब उन्होंने अवॉर्ड प्रस्तुति के बाद फोटो पोज के समय एक दूसरे पर शैंपेन उड़ाया।
ऋषभ पंत ने रवि शास्त्री को दी अपनी शैंपेन:
भारतीय जीत के हीरो शतकवीर ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच के रूप में शैंपेन दिया गया जो उन्होंने अपने पूर्व कोच और वर्तमान में कमेंटेटर रवि शास्त्री को दे दिया, जिनका अल्कोहल के प्रति प्रेम जगजाहिर है
Pant offering his champagne to Ravi Shastri#INDvENG #OldTrafford #Pant #TeamIndia pic.twitter.com/n9HguNNuID
— Tejesh R. Salian (@tejrsalian) July 17, 2022
विराट कोहली, ऋषभ पंत और अन्य लोग जश्न के मूड में थे और उन्होंने शैंपेन के साथ जश्न मनाया ,इस तरह उन्होंने इंग्लैंड पर ऐतिहासिक श्रृंखला जीत की खुशी मनाई।
देखा जाए तो भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी भी थे जो की एक ऐसे मजहब से संबंध रखते है जहां पर शराब को वर्जित माना जाता है, ऐसे में इस जश्न पर विवाद छिड़ सकता है।
शैंपेन के साथ जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
Rohit Sharma handed over the ODI trophy to Arshdeep and it's an end of a memorable England tour. pic.twitter.com/Jz57hW1w0y
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 17, 2022
Celebration of Indian team after winning the ODI series against England. pic.twitter.com/HO91R8qXHf
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 17, 2022
यहां देखे वो वायरल वीडियो:
WINNERS 🏆🇮🇳 pic.twitter.com/iYu3JSsI5j
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 17, 2022
जब कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के लिए रोक दिया था जश्न:
एशेज 2022 में इंग्लैंड पर 4-0 की जीत पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कट्टर प्रतिद्वंदी टीम के विरुद्ध शानदार जीत का जश्न मना रही थी,तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शैम्पेन के बोतल खोलने के लिए तैयार थे।
परंतु, उस्मान ख्वाजा एक मुस्लिम हैं और उनका संप्रदाय उन्हें शैंपेन को छूने की इजाजत नहीं देता है। तो स्पष्ट रूप से, ख्वाजा दूर से खड़े होकर ये सब देख रहे थे।
लेकिन फिर, कप्तान कमिंस ने ख्वाजा को पहले आकर फोटो खिंचवाने के लिए कहा, और उसके बाद ही उन्होंने अपने साथियों मित्रो को शैंपेन की बोतल के साथ अपना जश्न जारी रखने का मौका दिया।
देखिए नीचे पूरा वीडियो:
एक यूज़र ने ट्वीट किया वीडियो:
This might be a small gesture but this is what makes Pat Cummins great. He realised Khawaja had to dip because of the booze and rectifies it. pic.twitter.com/GNVsPGJhfK
— Fux League (@buttsey888) January 16, 2022
“यह भले ही एक छोटा इशारा हो सकता है लेकिन यही पैट कमिंस को महान क्रिकेटर बनाता है। उन्होंने महसूस किया कि ख्वाजा को शराब के कारण दूरी बनानी पड़ी और उन्होंने इसे ठीक किया, ”एक यूजर ने लिखा।